KRIDA NEWS

हेमन ट्रॉफी:- वैशाली, खगड़िया, गोपालगंज, रोहतास, लखीसराय, कटिहार, नवादा और सीतामढ़ी की टीम विजयी

पटना। बिहार क्रिकेट संघ के तत्वाधान में खेले जा रहे एकदिवसीय हेमन ट्रॉफी घरेलू अंतर जिला टूर्नामेंट सत्र- 2022- 23 का मुकाबला आज सभी 8 जोन पर खेला गया।

जिसकी विस्तृत जानकारी देते हुए बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक सह प्रवक्ता कृष्णा पटेल ने बताया कि आज सभी 8 जोन पर मुकाबला खेला गया ।

पाटलिपुत्र जोन:- आज वैशाली और पटना के बीच खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए वैशाली की टीम ने 39.5 ओवरों में अपने सभी विकेट खोकर 297 रन का स्कोर खड़ा किया और पटना के सामने जीत के लिए 298 रनों का लक्ष्य रखा ।

वैशाली के बल्लेबाज सनकी वलेचा ने 83 रन, सूरज चौहान ने 67 रन और शिवम कुमार ने 40 रन का योगदान दिया।

वहीं पटना के गेंदबाज विवेक कुमार ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए जबकि सिद्धांत विजय सूरज कश्यप और रोहित राज को दो-दो सफलता हाथ लगी।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पटना की पूरी टीम 34.3 ओवरों में 205 रन पर सिमट गई और वैशाली ने इस मुकाबला को 92 रन से जीत दर्ज कर अपने नाम कर लिया।

वैशाली के हरफनमौला खिलाड़ी सूरज चौहान को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।


सेंट्रल जोन:- सहरसा और खगड़िया के बीच आज खेले गए इस मुकाबला में सहरसा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवरों में अपने सभी विकेट खोकर 268 रन का स्कोर खड़ा किया और खगड़िया के सामने जीत के लिए 269 रनों का लक्ष्य रखा।

सहरसा के बल्लेबाज तुषार सिन्हा ने 54 रन, मोहम्मद जफर इमाम ने 52 रन और सत्यम कुमार ने 45 रन का योगदान दिया।

वहीं खगड़िया के गेंदबाज आनंद कुमार ने 5 विकेट चटकाए जबकि सुमित व कुंदन निषाद को दो-दो विकेट हाथ लगी।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी खगड़िया की टीम 49 ओवरों में 7 विकेट खोकर 269 रनों का विजयी लक्ष्य हासिल कर लिया।

खगड़िया के बल्लेबाज कार्तिकेश ने 86 रन और राहुल सिंह ने 80 रन का योगदान दिया।

सहरसा के गेंदबाज पंकज कुमार यादव ने 3 विकेट और मोहम्मद जफर इमाम ने दो विकेट चटकाए।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी आनंद कुमार को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।

वेस्टर्न जोन :- गोपालगंज और वेस्ट चंपारण के बीच खेले गए आज के इस मुकाबला में गोपालगंज में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 242 रन का स्कोर खड़ा किया और वेस्ट चंपारण के सामने जीत के लिए 243 रनों का लक्ष्य रखा।

गोपालगंज के बल्लेबाज सचिन कुमार सिंह ने 43 रन और उत्कर्ष सिंह ने 30 रन का योगदान दिया।

वेस्ट चंपारण के गेंदबाज चंद्रप्रकाश ने तीन विकेट चटकाए जबकि हिमांशु तिवारी और फजल शाह को दो-दो विकेट हासिल हुई।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्ट चंपारण की टीम 35 ओवर में सभी विकेट खोकर केवल 127 रन बना सकी और गोपालगंज ने इस मुकाबला को 115 रन से अपने नाम कर लिया।

वेस्टर्न के बल्लेबाज चंद्र प्रकाश ने सर्वाधिक 50 रन और आदित्य सिंह ने 27 रन का योगदान दिया।

गोपालगंज के गेंदबाज आमोद यादव और सचिन कुमार सिंह ने तीन-तीन विकेट चटकाए जबकि राहुल राज गिरी को दो सफलता हाथ लगी।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हरफनमौला खिलाड़ी सचिन कुमार सिंह को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।

शाहाबाद जोन :- आज रोहतास और बक्सर के बीच खेले गए मुकाबले में रोहतास ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवरों में सभी विकेट खोकर 274 रनों का स्कोर खड़ा किया और जीत के लिए बक्सर के सामने 275 रनों का लक्ष्य रखा।

रोहतास के बल्लेबाज तरुण कुमार सिंह ने 51 रन, मोहम्मद गुलरेज खान ने 50 रन और मनीष कुमार ने 45 रन का योगदान दिया।

वहीं बक्सर के गेंदबाज आशुतोष यादव ने चार विकेट चटकाए जबकि बसु मित्रा को 3 विकेट और अरुण कुमार यादव को दो विकेट हासिल हुई।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बक्सर की टीम 39 ओवरों में 153 रन पर ढेर हो गई। बक्सर के बल्लेबाज अरुण कुमार यादव ने नाबाद 42 रन और यशस्वी ऋषभ ने 24 रन का योगदान दिया।

रोहतास के गेंदबाज कुमार सूरी ने पांच बल्लेबाज को अपना शिकार बनाया जबकि ओंकार सिंह और मनीष कुमार को दो-दो विकेट हासिल हुई ।

अंगिका जोन:- आज बांका और लखीसराय के बीच खेले गए इस मुकाबला में बांका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 33 ओवरों में महज 92 रन पर ढेर हो गई और लखीसराय को जीत के लिए केवल 93 रनों का एक आसान लक्ष्य मिला।

बांका के बल्लेबाज मनीष झा ने सर्वाधिक नाबाद 32 रन का योगदान दिया।

लखीसराय के गेंदबाज प्रणय प्रसाद ने 17 रन देकर सर्वाधिक छह बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया जबकि रवि सिंह ने 3 विकेट चटकाए।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखीसराय की टीम 26 ओवर में 4 विकेट खोकर विजयी लक्ष्य को हासिल कर लिया लखीसराय के बल्लेबाज नीरज शर्मा ने सर्वाधिक 55 रनों की उपयोगी पारी खेली।

बांका के गेंदबाज राघवेंद्र प्रताप, दीपक, हिमांशु और अंबे प्रसाद को एक-एक सफलता हाथ लगी।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज प्रणब प्रसाद को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।

सीमांचल जोन:- कटिहार और अररिया के बीच आज खेले गए मुकाबला में कटिहार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.1 ओवरों में अपने सभी विकेट खोकर 227 रनों का स्कोर खड़ा किया और अररिया के सामने 228 रन का लक्ष्य रखा।

कटिहार के बल्लेबाज अंकित सिंह ने सर्वाधिक 71 रन और अभिषेक आदित्य ने 66 रन की उपयोगी पारी खेली।

अररिया के गेंदबाज जय लाल मुरमुर ने चार विकेट चटकाए जबकि अभिषेक कुमार को तीन सफलता हाथ लगी।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा की पूरी टीम 44.3 ओवरों में 152 रन पर सिमट गई और कटिहार के हाथों 75 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

अररिया के बल्लेबाज आदित्य जयप्रकाश ने सर्वाधिक 44 रन और अभिषेक मिश्रा ने 37 रन का योगदान दिया।

कटिहार के गेंदबाज पीटर मारडी ने सर्वाधिक पांच बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया जबकि खालिद आलम ने तीन शिकार बनाए।

कटिहार के गेंदबाज पीटर मारडी को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।

मगध जोन :- आज नालंदा नवादा के बीच खेले गए इस मुकाबले में नालंदा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 263 रनों का स्कोर खड़ा किया और नवादा के सामने जीत के लिए 264 रनों का लक्ष्य रखा।

नालंदा के बल्लेबाज कुंदन वर्मा ने सर्वाधिक 66 रन, कप्तान अरनव ने 54 रन और नमन ने 51 रन का योगदान दिया।

नवादा के गेंदबाज अभिषेक कुमार झा और प्रमोद कुमार यादव को दो-दो सफलता हाथ लगी।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी नवादा की टीम 47.5 ओवरों में 6 विकेट खोकर विजई लक्ष्य को हासिल कर लिया।

नवादा के बल्लेबाज दीपक कुमार ने सर्वाधिक 80 रन और अरसलन सैयद ने 51 रनों की उपयोगी पारी खेली।

नालंदा के गेंदबाज रश्मि कांत रंजन ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए।

मिथिला जोन:- आज मधुबनी और सीतामढ़ी के बीच खेले गए इस मुकाबले में मधुबनी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बाय दशमलव 3 ओवरों में महज 82 रन पर सिमट गई और सीतामढ़ी के सामने जीत के लिए 83 रनों का एक आसान लक्ष्य मिला।

मधुबनी के बल्लेबाज मोहम्मद कादिर ने 19 रन और गौरव कुमार ने 13 रन का योगदान दिया।

सीतामढ़ी के गेंदबाज माधव ने 16 रन देकर पांच विकेट और रोहित कुमार ने 8 रन देकर 5 विकेट हासिल किया।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीतामढ़ी की टीम 30.2 ओवरों में अन्नी पटेल के 23 रन और कुणाल कुमार के 23 रन की उपयोगी पारी के सहारे 8 विकेट खोकर विजई लक्ष्य को हासिल कर लिया।

वही मधुबनी के गेंदबाज मोहम्मद कादिर को तीन विकेट जबकि आयुष आनंद और आदित्य राज को दो-दो विकेट हासिल हुई।

सीतामढ़ी के करिश्माई गेंदबाज रोहित कुमार को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।

कल सभी 8 जोन पर पूर्व से निर्धारित मैच फिक्सर के अनुसार मुकाबले खेले जाएंगे।

Read More

दयानंद सिंह स्मृति राज्यस्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में सरदार पटेल एकादश का जीत का क्रम जारी, संध्या चमकी

पटना: खगौल जगजीवन स्टेडियम खगौल ग्राउंड पर चल रहे दयानंद सिंह स्मृति राज्यस्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन खेले गए मैच में सरदार पटेल एकादश ने 15 रन से तो महात्मा गांधी ने 4 विकेट से जीत दर्ज की। सरदार पटेल ने शहीद भगत सिंह को हराया। वहीं महात्मा गांधी ने बटुकेश्वर दत्त को हराकर जीत हासिल की।

पहला मैच
शहीद भगत सिंह बनाम सरदार पटेल एकादश के बीच खेले गए पहले मैच में सरदार पटेल ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी। रूचि पाठक के 55, संध्या वर्मा के 58 रन की बदौलत 4 विकेट खोकर 20 ओवर में 169 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी शहीद भगत सिंह की पूरी टीम 20 ओवर में 154 रन पर सिमट गई। शहीद की ओर से सर्वाधिक नाबाद 62 रन सुनिधि शाही ने बनाए। विजेता टीम की ओर से बल्ले के बाद गेंद से कमाल दिखाने वाली संध्या वर्मा को प्लेयर आफ द मैच चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर:
सरदार पटेल एकादश: 20 ओवर में 4 विकेट पर 169 रन, रूचि पाठक 55, संध्या वर्मा 58, आस्था पांडे 27, अतिरिक्त 9, रिषिका कश्यप 1/42, तेजस्वनी 1/35, कृतिका कनक 1/16.
शहीद भग सिंह: 20 ओवर में 154 रन पर आलआउट, साक्षी सिंह 12, तेजस्वनी 37, सुनिधि शाही नाबाद 62, अतिरिक्त 28, दिव्या भारती 1/39, संध्या वर्मा 2/15, नंदनी 1/34, रुचि पाठक 1/23.

दूसरा मैच
दिन का दूसरा मैच बटुकेश्वर दत्त बनाम महात्मा गांधी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बटुकेश्वर ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 113 रन बनाए। जवाब में महात्मा गांधी ने आंद्री के नाबाद 48 रन की मदद से लक्ष्य को 19 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। मैच समाप्ति उपरांत विजेता टीम की गेंदबाज ​रीवा चौधरी को प्लेयर आफ द मैच चुना गया। ​रीवा ने 4 ओवर में 18 रन खर्च कर चार विकेट लिए।

संक्षिप्त स्कोर
बटुकेश्वर दत्त: 20 ओवर में 8 विकेट पर 113 रन, स्नेहिता भारती 10, वंदना सिंह 14, साक्षी राज 23, आराध्या यादव 15, अतिरिक्त 22, सोनी कुमारी 1/15, इक्रा नाना 2/21, रीवा चौधरी 4/18, आंद्री 1/14.

महात्मा गांधी : 19 ओवर में 6 विकेट पर 114 रन, आंद्री नाबाद 48, कुमारी रंजना 1व, मुस्कान 10, अतिरिक्त 24, नूतन सिंह 1/14, साक्षी कुमार 2/28, नेहा 2/13.

Read More

कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 सीजन-6: मानव रचना लायंस व जीएनआईओटी ब्लास्टर्स जीता

पटना: टर्निंग प्वायंट के तत्वावधान में खेली जा रही कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 सीजन-6 में मानव रचना लायंस और जीएनआईओटी ब्लास्टर्स ने जीत दर्ज की।  मानव रचना लायंस ने बीआईएचईआर नाइटराइडर्स को 21 रन से हराया और जीएनआईओटी ब्लास्टर्स ने आक्सफोर्ड सुपरकिंग्स को 9 विकेट से हराकर जीत दर्ज की

पहला मैच
कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर ​शुक्रवार को मानव रचना लायंस बनाम बीआईएचईआर नाइटराइडर्स के बीच पहला मैच खेला गया।  नाइटराइडर्स ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया। मानव रचना लायंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 153 रन बनाए। लायंस की ओर से सर्वाधिक 28 रन पियुष कुमार और रितिक राज ने 24 रन बनाए।

जवाब में खेलने उतरी नाइटराइडर्स को कप्तान शान गोस्वमी ने अच्छी शुरुआत दी, लेकिन विकेट के दूसरे छोड़ पर कोई भी बल्लेबाज टि​क नहीं पाया। पांचवें व छठे पोजिशन पर खेलने आए सौरभ ने 30 और मो अतहर इमाम ने 21 रन जोड़ें। इसके बावजूद पूरी टीम 18.5 ओवर में 132 रन के स्कोर पर आउट हो गई। लायंस के सचिन कुमार को प्लेयर आफ द मैच का पुरस्कार सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के महासचिव नवीन कुमार ने प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर
मानव रचना लायंस: आर्यन अरविंद सिंह 12, रितिक राज 24, सचिन 14, शिबू भूषण 10, पीयूष कुमार 28, मयंक 12, अतिरिक्त 40, विपुल 2/19, शान गोस्वामी 1/20, प्रेम 1/7, सौरभ कुमार 1/26.

बीआईएचईआर नाइटराइडर्स: 18.5 ओवर में 132 रन पर आलआउट, शान गोस्वमी 42, सौरभ कुमार 30, मो अतहर इमाम 21, अतिरिक्त 22, शिबू भूषण 2/27, देवराज 1/26, गोलू 2/15, मयंक कुमार 1/27, सचिन कुमार 2/14, अभय सिंह 1/13.

दूसरा मैच
दिन का दूसरा मैच आक्सफोर्ड सुपरकिंग्स बनाम जीएनआईओटी ब्लास्टर्स के बीच खेला गया। सुपरकिंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला​ किया। लेकिन पूरी टीम 19.4 ओवर में 89 रन पर सिमट गई। अमित ने सर्वाधिक 29 रन बनाए। जवाब में ब्लास्टर ने एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को 13.3 ओवर में हासिल कर लिया। ओपनर बल्लेबाज आयुष्मान जैन नाबाद 20 रन, कप्तान अमन ने 38 रन का योगदान दिया। विजेता टीम के रवि कुमार को प्लेयर आफ द मैच प्रदान किया गया।

संक्षिप्त स्कोर
आक्सफोर्ड सुपरकिंग्स: 19.4 ओवर में 89 रन पर आलआउट, आरव कुमार चंद्रा 10, अनिकेत प्रकाश 15, अमित कुमार 29, अतिरिक्त 9, विनय कुमार 1/10, करन कुमार 1/16, रोहित झा 1/9, अनूज कुमार झा 1/4, आयुष्मान जैन 1/3, सार्थक 1/2.

जीएनआईओटी ब्लास्टर्स: 13.3 ओवर में 1 विकेट पर 90 रन, आयुष्मान जैन् नाबाद 20, अमन कुमार 38, अतिरिक्त 27, हिमांशु 1/31.

Read More

10वीं जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल क्रिकेट: बिहार की बालक और बालिका टीमों ने फाइनल में बनाई जगह

देवघर: 10वीं जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में बिहार की टीमों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। बालक और बालिका दोनों वर्गों में बिहार की टीमें सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश को पराजित कर खिताबी मुकाबले में पहुंची हैं।

बालक वर्ग: कार्तिक और आदित्य की विस्फोटक पारियों ने दिलाई जीत
सेमीफाइनल मुकाबले में बिहार का सामना उत्तर प्रदेश से हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार के खिलाड़ी मैदान पर छक्कों और चौकों की बरसात करते नजर आए। 8 ओवर में बिहार ने 145 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। कार्तिक ने 52 और आदित्य ने 72 रन की आतिशी पारियां खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तर प्रदेश की टीम दबाव में आ गई और बिहार ने यह मुकाबला 90 रनों से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।

बालिका वर्ग: बिहार की टीम ने यूपी को रौंदा
बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में बिहार की टीम पूरी तरह से दबदबा बनाए हुए दिखी। उत्तर प्रदेश की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 26 रन ही बना सकी। 27 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए बिहार की बेटियों ने मात्र 2.2 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए जीत हासिल कर फाइनल का टिकट कटाया।

राज्य में उत्साह की लहर
बिहार की दोनों टीमों के शानदार प्रदर्शन से राज्य के खेल प्रेमियों में उत्साह की लहर है। फाइनल में पहुंचने पर टीम के कोच और खेल संघ के पदाधिकारियों ने दोनों टीमों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि खिलाड़ी इसी तरह का उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखेंगे।दोनों टीमों के खिलाड़ियों को फाइनल मैच के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं!

Read More

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में पहुंची आरबीएनवाईएसी और पेसू की टीम

पटना, 2 अप्रैल। पटना जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेली जा रही अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग (सुपर सिक्स) के अंतर्गत गुरुवार को खेले गए मैचों में आरबीएनवाईएसी और पेसू ने जीत हासिल की। इस जीत के साथ आरबीएनवाईएसी और पेसू ने सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया। ईआरसीसी की टीम भी सेमीफाइनल पहुंच चुकी है।

जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर खेलगे गए मैच में आरबीएनवाईएसी ने अधिकारी इलेवन को 101 रन और पेसू ने राइजिंग स्टार को दस विकेट से पराजित किया। विजेता टीम के रौनित (आरबीएनवाईएसी) और शशीम राठौर (पेसू) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

आरबीएनवाईएसी की जीत

आरबीएनवाईएसी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में नौ विकेट पर 289 रन बनाये। रौनित ने मात्र 53 गेंदों में 108 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 11 छक्के और 5 चौके शामिल थे। हर्ष राज ने 61 रन, इंद्रजीत कुमार ने 24, सिद्धांत विजय ने 38, मोहम्मद शहबाज अनवर ने नाबाद 27 और नंदकिशोर ने 16 रन बनाये।
अधिकारी इलेवन की ओर से आकाश राज और रौशन कुमार ने 2-2, मलय राज ने 3 और नीरज सिंह और प्रभाकर कुमार ने 1-1 विकेट चटकाये।

290 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अधिकारी इलेवन की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। शुरुआती विकेट जल्दी गिरने से टीम उबर नहीं सकी। कप्तान कुमार रजनीश ने 52 रन बनाकर संघर्ष किया, जबकि अमन अविनाश (54) और आकाश राज (35) ने कुछ हद तक मुकाबले को संभालने की कोशिश की, लेकिन लक्ष्य बहुत बड़ा था। आरबीएनवाईएसी की ओर से उत्कर्ष कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए। वहीं सिद्धांत विजय ने 3 विकेट झटके। शहबाज अनवर ने 2 और श्लोक कुमार ने 1 विकेट चटकाये।

पेसू का तूफानी प्रदर्शन

ऊर्जा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में राइजिंग स्टार ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 29.5 ओवर में 118 रन बनाये। टीम के लिए कप्तान अमन राज ने 65 रन की जिम्मेदार पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से कोई खास समर्थन नहीं मिला। पेसू की ओर से अभिजीत साकेत ने 3 विकेट लेकर शुरुआत में झटके दिए, जबकि राहुल राठौर और शशीम राठौर ने 2-2 विकेट लेकर विपक्ष को दबाव में बनाए रखा।

119 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पेसू टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। पीयूष कुमार सिंह और शशीम राठौर की ओपनिंग जोड़ी ने राइजिंग स्टार के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। दोनों बल्लेबाजों ने बिना विकेट गंवाए मात्र 9.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। पीयूष कुमार सिंह ने 50 रन और शशीम राठौर ने 61 रन की नाबाद विस्फोटक पारी खेली।

संक्षिप्त स्कोर

पहला मैच
आरबीएनवाईएसी : 40 ओवर में नौ विकेट पर 289 रन, इंद्रजीत कुमार 24, सिद्धांत विजय 38, रौनित 108, हर्ष राज 61, नंदकिशोर 16, शहबाज अनवर नाबाद 27, आकाश राज 2/46, मलय राज 3/37, रौशन कुमार 2/51, नीरज सिंह 1/53, प्रभाकर 1/85

अधिकारी इलेवन : 27.4 ओवर में 188 रन, कुमार रजनीश 52, आकाश राज 35, अमन अविनाश 54, पुलक 15, रौशन कुमार 23, शहबाज अनवर 2/37, उत्कर्ष कुमार 4/53, श्लोक कुमार 1/9, सिद्धांत विजय 3/56

दूसरा मैच

राइजिंग स्टार : 29.5 ओवर में 118 रन पर ऑल आउट, अगस्त्या आनंद 10, केशव 11, अमन राज 65, अभिजीत साकेत 3/22, पवन कुमार 1/32, शशीम राठौर 2/37, राहुल राठौर 2/11, निखिलेश रंजन 1/5,पंकज कुमार 1/10

पेसू : 9.3 ओवर में बिना किसी नुकसान के 122 रन, पीयूष कुमार सिंह नाबाद 50, शशीम राठौर नाबाद 61, अतिरिक्त 11.

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.