KRIDA NEWS

बिहार क्रिकेट में इन तीन बंदरों से खिलाड़ी और पदाधिकारी रहें सावधान :- संजय सिंह

पटना। बीसीसीआई अपने घरेलू सत्र- 2021-22 की आगाज आगामी 28 सितंबर 2021 से अंडर-19 पुरुष वर्ग वीनू माकड़ ट्रॉफी और महिला वर्ग अंडर-19 वीमेंस एकदिवसीय टूर्नामेंट से करने जा रही है। 

जिसमें बिहार क्रिकेट संघ द्वारा चयनित 22 सदस्यीय बिहार अंडर-19 पुरुष व महिला वर्ग की टीम सहित सभी सपोर्टिंग स्टाफ कल 20 सितंबर को मोहाली और विशाखापट्टनम पहुंच कर अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी है।

जिसके बाद बीसीए टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन संजय सिंह ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बिहार के नवोदित खिलाड़ियों को दिग्भ्रमित कर अपने अस्तित्व बचाने के लिए राजनीति का शिकार बनाने वाले गिरोह पर हमलावर हो गए हैं और उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि ये तीनों बहुरूपीए ऐसे हैं जो बिहार की अस्मिता और नवोदित खिलाड़ियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने में हीं विश्वास रखते हैं यही इनकी विशेष पहचान है। 

वहीं बिहार क्रिकेट की बात करें तो ये तीनों बहुरूपीए बिहार क्रिकेट में तीन बंदरों की भांति हीं कार्य कर रहे हैं। जिनकी विशेष पहचान यह है कि पहला बंदर बोलता है कि ऐसा गैर जिम्मेदारी काम करो जिसे बिहार क्या पूरा देश-दुनिया अपनी खुली आंखों से देखे।

दूसरा बंदर बोलता है कि ऐसा मनगढ़ंत झूठ बोलो जिस पर खिलाड़ी क्या पूरा देश-दुनिया विश्वास कर लें। जबकि तीसरा बंदर ऐसा कार्य में विश्वास रखता है कि अपनी दोनों कानों को इस कदर बंद कर लो की सच्चाई की कोई गूंज दूर-दूर तक सुनाई ना दें और पहला व दूसरा बंदर के बताए गए रास्ते पर आगे चलते रहो। जो बापूजी के तीन बंदर के ठीक विपरीत कार्य करते हैं।

श्री सिंह ने आगे कहा कि ऐसे विचित्र इंसान से हम- आप और सभी खिलाड़ियों को भी सावधान रहने की आवश्यकता है जो हमेशा अलग-अलग रूप में अपना वेशभूषा बदलकर लोगों के समक्ष जाते हैं और कभी आपको जातीय बंधन से जोड़ने का काम करेंगे, तो कभी आपको बीसीए के शीर्ष पदाधिकारी बनाने का प्रलोभन भी देंगे, कभी खुद को सीएबी का पदाधिकारी बताएंगे, तो कभी सारण में जाकर खुद को बीसीए का पदाधिकारी बताएंगे, कभी बीसीसीआई के बड़े-बड़े पदाधिकारियों से अपनी खास निजी संबंध बताएंगे, तो कभी माननीय सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट का पाठ्य भी पढ़ाएंगे।

लेकिन सच्चाई यह है कि इस गिरोह के सरगना को समाज व खेल के विकास से कोई लेना-देना  नहीं बल्कि इनकी मंशा साफ है कि लोगों को गुमराह कर बीसीए में फूट डालो शासन करो की नीति के तहत अपने अस्तित्व को कैसे बचाया जाए।

 इस कुकृत्य में इस कदर अंधा हो गये हैं कि सही- गलत का आकलन भी नहीं कर पा रहे हैं।

 तभी तो छपरा में अंडर-19 पुरुष वर्ग के कैंप का उद्धघाटन जब बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री तारकेश्वर प्रसाद ने की है तब से इनकी एक आंख में बीसीए अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी भाजपाई समर्थक नेता नजर आते हैं।  

वहीं इनकी दूसरी आंखों में प्रेम रंजन पटेल भाजपाई समर्थक नेता नहीं बल्कि किसी अन्य पार्टी के समर्थक नेता नजर आ रहे हैं क्या यही सच्चाई है।

जबकि इससे पूर्व भी पिछले लोगों के कार्यकाल में मोइनुल हक स्टेडियम में  पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी व मंगल पांडे सहित अन्य नेतागण खिलाड़ियों का हौसला अफजाई कर चुके हैं। तो क्या उस समय खेल में राजनीतिकरण नहीं हो रही थी। फिर तो बात वही हो गई कि हम करे तो राम की लीला और दूसरे करें तो रास लीला, वाह रे खेला।

इस कृत्य से इनकी मंशा समझी जा सकती है कि बिहार के नौनिहाल खिलाड़ियों को गुमराह कर जो फर्जी ट्रायल लिया गया उस फर्जी ट्रायल में भी वैसे लोगों को चयनकर्ता बनाया जो बिहार को शर्मसार कर देने वाली घटना ऑपरेशन क्लीन बोल्ड की स्ट्रिंग ऑपरेशन में शामिल थें।

आखिर ऐसा होना भी लाजमी है क्योंकि इस फर्जी ट्रायल के सरगना खुद उस स्ट्रिंग ऑपरेशन के एक बड़ा हिस्सा थें। 

जबकि बड़े हास्यप्रद बात है यह कि इस स्ट्रिंग ऑपरेशन के मास्टरमाइंड जिनका चरित्र हमेशा बीसीए की छवि को धूमिल कर बीसीसीआई के पटल से बीसीए का नामो-निशान मिटाने का रहा है वो आजकल इनके विशेष शुभचिंतक और सहयोगी बने हुए हैं।

मतलब साफ है कि ये सभी बरसाती मेंढक की तरह क्रिकेटिंग सीजन में अपने चारदीवारी से बाहर निकलकर निजी स्वार्थ की पूर्ति के लिए लोगों बीसीए को ब्लैकमेल करने के उद्देश्य से तरह-तरह के हथकंडे आजमाते हुए खेल और खिलाड़ियों का हितकर बनने का घड़ियाली आंसू बहाते फिरते हैं।

जबकि वास्तविक रूप में ये लोग अपने पुत्र मोह में फंसे हुए हैं कोई अपने पुत्र को बीसीए का पदाधिकारी बनाना चाहते हैं तो कोई बिहार की टीम में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिलाना चाहते हैं।

संजय सिंह ने कहा कि आज बीसीए अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी जी के नेतृत्व में बिहार क्रिकेट संघ नित्य- निरंतर ऊंचाइयों को छू रहा है और बीसीए अध्यक्ष तमाम बाधाओं को काटते हुए आगे बढ़-चढ़कर खेल और खिलाड़ियों के हित में कार्य कर नकारात्मक शक्तियों ध्वस्त करते हुए उनके दांत खट्टे कर रहे हैं।

मैं पूछना चाहता हूं कि आखिर इतनी बेचैनी क्यों है? मौका तो आपको भी मिला था लेकिन आपने  क्या किया ? आपके समय में रातों-रात जिला बदले जाते थें जिस डंस को आज तक जिला पदाधिकारी भूले नहीं हैं और अगर आप इतने हीं खेल व खिलाड़ियों के हितकर हैं तो ऐसा गंदा खेल में खेल क्यों ?  बीसीए के विकास में बाधा डालने के लिए बीसीए अकाउंट को बंद कराया गया क्यों ? बारंबार जिला पदाधिकारियों को गुमराह करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है क्यों ?

जब इस प्रकार के असंवैधानिक कार्यों में यह गिरोह नाकाम रहा तो अपने आपमें लोग पद बांट लिए और खुद हीं अध्यक्ष बनकर फर्जी ट्रायल कराने का बीड़ा उठा लिया ।

आज पुरा बिहार इस जालसाज गिरोह से जवाब मांग रहा है की इनके द्वारा ली गई फर्जी ट्रायल के चयनित खिलाड़ी बीसीसीआई के किस टूर्नामेंट का हिस्सा है और वर्तमान में कहां हैं ? 

क्रिकेट के ऐसे सरफीरों व जालसाजों पर बिहारी खिलाड़ियों के भावनाओं व उनके प्रतिभा के साथ भद्दा मजाक उड़ाने, खिलाड़ियों को गुमराह कर फर्जी ट्रायल लेने, बीसीए पदाधिकारी होने का झूठा दावा करने जैसे अन्य कुकृत्य कार्यों के माध्यम से बिहार की अस्मिता के साथ खिलवाड़ करने के उपरांत अब क्यों ना फर्जीवाड़ा का मुकदमा इस गिरोह पर दायर कराया जाए।

Read More

दयानंद सिंह स्मृति राज्यस्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में सरदार पटेल एकादश का जीत का क्रम जारी, संध्या चमकी

पटना: खगौल जगजीवन स्टेडियम खगौल ग्राउंड पर चल रहे दयानंद सिंह स्मृति राज्यस्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन खेले गए मैच में सरदार पटेल एकादश ने 15 रन से तो महात्मा गांधी ने 4 विकेट से जीत दर्ज की। सरदार पटेल ने शहीद भगत सिंह को हराया। वहीं महात्मा गांधी ने बटुकेश्वर दत्त को हराकर जीत हासिल की।

पहला मैच
शहीद भगत सिंह बनाम सरदार पटेल एकादश के बीच खेले गए पहले मैच में सरदार पटेल ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी। रूचि पाठक के 55, संध्या वर्मा के 58 रन की बदौलत 4 विकेट खोकर 20 ओवर में 169 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी शहीद भगत सिंह की पूरी टीम 20 ओवर में 154 रन पर सिमट गई। शहीद की ओर से सर्वाधिक नाबाद 62 रन सुनिधि शाही ने बनाए। विजेता टीम की ओर से बल्ले के बाद गेंद से कमाल दिखाने वाली संध्या वर्मा को प्लेयर आफ द मैच चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर:
सरदार पटेल एकादश: 20 ओवर में 4 विकेट पर 169 रन, रूचि पाठक 55, संध्या वर्मा 58, आस्था पांडे 27, अतिरिक्त 9, रिषिका कश्यप 1/42, तेजस्वनी 1/35, कृतिका कनक 1/16.
शहीद भग सिंह: 20 ओवर में 154 रन पर आलआउट, साक्षी सिंह 12, तेजस्वनी 37, सुनिधि शाही नाबाद 62, अतिरिक्त 28, दिव्या भारती 1/39, संध्या वर्मा 2/15, नंदनी 1/34, रुचि पाठक 1/23.

दूसरा मैच
दिन का दूसरा मैच बटुकेश्वर दत्त बनाम महात्मा गांधी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बटुकेश्वर ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 113 रन बनाए। जवाब में महात्मा गांधी ने आंद्री के नाबाद 48 रन की मदद से लक्ष्य को 19 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। मैच समाप्ति उपरांत विजेता टीम की गेंदबाज ​रीवा चौधरी को प्लेयर आफ द मैच चुना गया। ​रीवा ने 4 ओवर में 18 रन खर्च कर चार विकेट लिए।

संक्षिप्त स्कोर
बटुकेश्वर दत्त: 20 ओवर में 8 विकेट पर 113 रन, स्नेहिता भारती 10, वंदना सिंह 14, साक्षी राज 23, आराध्या यादव 15, अतिरिक्त 22, सोनी कुमारी 1/15, इक्रा नाना 2/21, रीवा चौधरी 4/18, आंद्री 1/14.

महात्मा गांधी : 19 ओवर में 6 विकेट पर 114 रन, आंद्री नाबाद 48, कुमारी रंजना 1व, मुस्कान 10, अतिरिक्त 24, नूतन सिंह 1/14, साक्षी कुमार 2/28, नेहा 2/13.

Read More

कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 सीजन-6: मानव रचना लायंस व जीएनआईओटी ब्लास्टर्स जीता

पटना: टर्निंग प्वायंट के तत्वावधान में खेली जा रही कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 सीजन-6 में मानव रचना लायंस और जीएनआईओटी ब्लास्टर्स ने जीत दर्ज की।  मानव रचना लायंस ने बीआईएचईआर नाइटराइडर्स को 21 रन से हराया और जीएनआईओटी ब्लास्टर्स ने आक्सफोर्ड सुपरकिंग्स को 9 विकेट से हराकर जीत दर्ज की

पहला मैच
कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर ​शुक्रवार को मानव रचना लायंस बनाम बीआईएचईआर नाइटराइडर्स के बीच पहला मैच खेला गया।  नाइटराइडर्स ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया। मानव रचना लायंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 153 रन बनाए। लायंस की ओर से सर्वाधिक 28 रन पियुष कुमार और रितिक राज ने 24 रन बनाए।

जवाब में खेलने उतरी नाइटराइडर्स को कप्तान शान गोस्वमी ने अच्छी शुरुआत दी, लेकिन विकेट के दूसरे छोड़ पर कोई भी बल्लेबाज टि​क नहीं पाया। पांचवें व छठे पोजिशन पर खेलने आए सौरभ ने 30 और मो अतहर इमाम ने 21 रन जोड़ें। इसके बावजूद पूरी टीम 18.5 ओवर में 132 रन के स्कोर पर आउट हो गई। लायंस के सचिन कुमार को प्लेयर आफ द मैच का पुरस्कार सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के महासचिव नवीन कुमार ने प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर
मानव रचना लायंस: आर्यन अरविंद सिंह 12, रितिक राज 24, सचिन 14, शिबू भूषण 10, पीयूष कुमार 28, मयंक 12, अतिरिक्त 40, विपुल 2/19, शान गोस्वामी 1/20, प्रेम 1/7, सौरभ कुमार 1/26.

बीआईएचईआर नाइटराइडर्स: 18.5 ओवर में 132 रन पर आलआउट, शान गोस्वमी 42, सौरभ कुमार 30, मो अतहर इमाम 21, अतिरिक्त 22, शिबू भूषण 2/27, देवराज 1/26, गोलू 2/15, मयंक कुमार 1/27, सचिन कुमार 2/14, अभय सिंह 1/13.

दूसरा मैच
दिन का दूसरा मैच आक्सफोर्ड सुपरकिंग्स बनाम जीएनआईओटी ब्लास्टर्स के बीच खेला गया। सुपरकिंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला​ किया। लेकिन पूरी टीम 19.4 ओवर में 89 रन पर सिमट गई। अमित ने सर्वाधिक 29 रन बनाए। जवाब में ब्लास्टर ने एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को 13.3 ओवर में हासिल कर लिया। ओपनर बल्लेबाज आयुष्मान जैन नाबाद 20 रन, कप्तान अमन ने 38 रन का योगदान दिया। विजेता टीम के रवि कुमार को प्लेयर आफ द मैच प्रदान किया गया।

संक्षिप्त स्कोर
आक्सफोर्ड सुपरकिंग्स: 19.4 ओवर में 89 रन पर आलआउट, आरव कुमार चंद्रा 10, अनिकेत प्रकाश 15, अमित कुमार 29, अतिरिक्त 9, विनय कुमार 1/10, करन कुमार 1/16, रोहित झा 1/9, अनूज कुमार झा 1/4, आयुष्मान जैन 1/3, सार्थक 1/2.

जीएनआईओटी ब्लास्टर्स: 13.3 ओवर में 1 विकेट पर 90 रन, आयुष्मान जैन् नाबाद 20, अमन कुमार 38, अतिरिक्त 27, हिमांशु 1/31.

Read More

10वीं जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल क्रिकेट: बिहार की बालक और बालिका टीमों ने फाइनल में बनाई जगह

देवघर: 10वीं जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में बिहार की टीमों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। बालक और बालिका दोनों वर्गों में बिहार की टीमें सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश को पराजित कर खिताबी मुकाबले में पहुंची हैं।

बालक वर्ग: कार्तिक और आदित्य की विस्फोटक पारियों ने दिलाई जीत
सेमीफाइनल मुकाबले में बिहार का सामना उत्तर प्रदेश से हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार के खिलाड़ी मैदान पर छक्कों और चौकों की बरसात करते नजर आए। 8 ओवर में बिहार ने 145 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। कार्तिक ने 52 और आदित्य ने 72 रन की आतिशी पारियां खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तर प्रदेश की टीम दबाव में आ गई और बिहार ने यह मुकाबला 90 रनों से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।

बालिका वर्ग: बिहार की टीम ने यूपी को रौंदा
बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में बिहार की टीम पूरी तरह से दबदबा बनाए हुए दिखी। उत्तर प्रदेश की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 26 रन ही बना सकी। 27 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए बिहार की बेटियों ने मात्र 2.2 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए जीत हासिल कर फाइनल का टिकट कटाया।

राज्य में उत्साह की लहर
बिहार की दोनों टीमों के शानदार प्रदर्शन से राज्य के खेल प्रेमियों में उत्साह की लहर है। फाइनल में पहुंचने पर टीम के कोच और खेल संघ के पदाधिकारियों ने दोनों टीमों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि खिलाड़ी इसी तरह का उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखेंगे।दोनों टीमों के खिलाड़ियों को फाइनल मैच के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं!

Read More

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में पहुंची आरबीएनवाईएसी और पेसू की टीम

पटना, 2 अप्रैल। पटना जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेली जा रही अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग (सुपर सिक्स) के अंतर्गत गुरुवार को खेले गए मैचों में आरबीएनवाईएसी और पेसू ने जीत हासिल की। इस जीत के साथ आरबीएनवाईएसी और पेसू ने सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया। ईआरसीसी की टीम भी सेमीफाइनल पहुंच चुकी है।

जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर खेलगे गए मैच में आरबीएनवाईएसी ने अधिकारी इलेवन को 101 रन और पेसू ने राइजिंग स्टार को दस विकेट से पराजित किया। विजेता टीम के रौनित (आरबीएनवाईएसी) और शशीम राठौर (पेसू) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

आरबीएनवाईएसी की जीत

आरबीएनवाईएसी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में नौ विकेट पर 289 रन बनाये। रौनित ने मात्र 53 गेंदों में 108 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 11 छक्के और 5 चौके शामिल थे। हर्ष राज ने 61 रन, इंद्रजीत कुमार ने 24, सिद्धांत विजय ने 38, मोहम्मद शहबाज अनवर ने नाबाद 27 और नंदकिशोर ने 16 रन बनाये।
अधिकारी इलेवन की ओर से आकाश राज और रौशन कुमार ने 2-2, मलय राज ने 3 और नीरज सिंह और प्रभाकर कुमार ने 1-1 विकेट चटकाये।

290 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अधिकारी इलेवन की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। शुरुआती विकेट जल्दी गिरने से टीम उबर नहीं सकी। कप्तान कुमार रजनीश ने 52 रन बनाकर संघर्ष किया, जबकि अमन अविनाश (54) और आकाश राज (35) ने कुछ हद तक मुकाबले को संभालने की कोशिश की, लेकिन लक्ष्य बहुत बड़ा था। आरबीएनवाईएसी की ओर से उत्कर्ष कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए। वहीं सिद्धांत विजय ने 3 विकेट झटके। शहबाज अनवर ने 2 और श्लोक कुमार ने 1 विकेट चटकाये।

पेसू का तूफानी प्रदर्शन

ऊर्जा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में राइजिंग स्टार ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 29.5 ओवर में 118 रन बनाये। टीम के लिए कप्तान अमन राज ने 65 रन की जिम्मेदार पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से कोई खास समर्थन नहीं मिला। पेसू की ओर से अभिजीत साकेत ने 3 विकेट लेकर शुरुआत में झटके दिए, जबकि राहुल राठौर और शशीम राठौर ने 2-2 विकेट लेकर विपक्ष को दबाव में बनाए रखा।

119 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पेसू टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। पीयूष कुमार सिंह और शशीम राठौर की ओपनिंग जोड़ी ने राइजिंग स्टार के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। दोनों बल्लेबाजों ने बिना विकेट गंवाए मात्र 9.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। पीयूष कुमार सिंह ने 50 रन और शशीम राठौर ने 61 रन की नाबाद विस्फोटक पारी खेली।

संक्षिप्त स्कोर

पहला मैच
आरबीएनवाईएसी : 40 ओवर में नौ विकेट पर 289 रन, इंद्रजीत कुमार 24, सिद्धांत विजय 38, रौनित 108, हर्ष राज 61, नंदकिशोर 16, शहबाज अनवर नाबाद 27, आकाश राज 2/46, मलय राज 3/37, रौशन कुमार 2/51, नीरज सिंह 1/53, प्रभाकर 1/85

अधिकारी इलेवन : 27.4 ओवर में 188 रन, कुमार रजनीश 52, आकाश राज 35, अमन अविनाश 54, पुलक 15, रौशन कुमार 23, शहबाज अनवर 2/37, उत्कर्ष कुमार 4/53, श्लोक कुमार 1/9, सिद्धांत विजय 3/56

दूसरा मैच

राइजिंग स्टार : 29.5 ओवर में 118 रन पर ऑल आउट, अगस्त्या आनंद 10, केशव 11, अमन राज 65, अभिजीत साकेत 3/22, पवन कुमार 1/32, शशीम राठौर 2/37, राहुल राठौर 2/11, निखिलेश रंजन 1/5,पंकज कुमार 1/10

पेसू : 9.3 ओवर में बिना किसी नुकसान के 122 रन, पीयूष कुमार सिंह नाबाद 50, शशीम राठौर नाबाद 61, अतिरिक्त 11.

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.