KRIDA NEWS

नॉर्थ जोन BCA अंतर जोनल पूल (ए) का चैंपियन, वेस्ट जोन उपविजेता बनकर पहूंची सेमीफाइनल में, पूल (बी) में साउथ जोन की बड़ी जीत

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में खेले जा रहे बीसीए (BCA) अंतर जोनल सीनियर मैच क्रिकेट टूर्नामेंट के पूल (ए) की टीम में शामिल रेस्ट जोन ऑफ़ ब्लू बनाम वेस्ट जोन के बीच आज आखरी लीग मुकाबला जेपी सिंह स्टेडियम भगवानपुर रत्ती वैशाली में खेला गया जिसमें वेस्ट जोन ने ब्लू जोन को 5 विकेट से पराजित कर अपने पूल (ए) से सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

जबकि गया खेल परिसर, गया में खेले जा रहे पूल (बी) की टीम में शामिल रेस्ट जोन ऑफ़ ग्रीन बनाम साउथ जोन के बीच आज खेले गए मुकाबला में साउथ जोन ने रेस्ट ऑफ़ जोन ग्रीन को 146 रनों के विशाल अंतर से पराजित किया।

बीसीए मीडिया कमेटी के चेयरमैन कृष्णा पटेल में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आज जेपी सिंह स्टेडियम भगवानपुर रत्ती वैशाली में आज पूल (ए) का आखिरी लीग मुकाबला रेस्ट ऑफ जोन ब्लू बनाम वेस्ट जोन के बीच खेला गया। जिसमें वेस्ट जोन ने रेस्ट ऑफ जोन ब्लू को 5 विकेट से पराजित कर अपने पूल (ए) का उपविजेता बनकर सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली दूसरी टीम बनी। इससे पहले नॉर्थ जोन अपने सभी तीन मैच जीतकर पूल (ए) कि ओर से शीर्ष स्थान पर काबिज हो चैंपियन बनकर सेमीफाइनल अपना स्थान सुनिश्चित कर चुकी है।

आज खेले गए मुकाबला में रेस्ट ऑफ जोन ब्लू कि टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 32.3 ओवरों में महज 107 रन पर वेस्ट जोन के गेंदबाज रोमी कुमार और रोहित कुमार के सामने नतमस्तक हो गए। रोमी कुमार ने 22 रन देकर सर्वाधिक पांच बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया जबकि रोहित कुमार ने 27 रन देकर हैट्रिक विकेट हासिल करते हुए कुल चार बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाते हुए रेस्ट ऑफ जोन ब्लू की पारी को पत्ते की तरह बिखेर दिया। ब्लू जोन के बल्लेबाज आयुष राज ने 57 रनों की साहसिक अर्धशतकीय पारी खेली जबकि रेहान दासगुप्ता ने 20 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

जीत के लिए दिए गए 108 रनों के इस आसान लक्ष्य को पीछा करने उतरी वेस्ट जोन की शुरुआत भी खराब रही लेकिन शिवम सिंह ने नाबाद 25 रन और विकास यादव ने नाबाद 8 रन की पारी खेलते हुए 20.4 ओवरों में 5 विकेट खोकर टीम को जीत दिला दी। वहीं ऋषि पराशर ने भी 23 रन का योगदान दिया। ब्लू जोन के कप्तान कुमार रजनीश ने अपनी फिरकी की जाल में 23 रन खर्च कर तीन बल्लेबाजों को फंसाने में सफल रहे जबकि रेहान दासगुप्ता ने 22 रन देकर एक बल्लेबाज को अपना शिकार बनाया। लेकिन इस छोटी सी लक्ष्य को बचाने में नाकाम रहे और वेस्ट जोन के हाथ हो 5 विकेट से शिकस्त झेलकर सेमीफाइनल में प्रवेश करने से वंचित रह गए।

वहीं आज गया खेल परिसर, गया में पूल (बी) के खेले गए मुकाबला साउथ जोन ने रेस्ट ऑफ जोन ग्रीन को 146 रनों की बड़े अंतर से पराजित किया। साउथ जोन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 42.4 ओवरों में सभी विकेट खोकर 307 रनों का एक चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया और रेस्ट ऑफ जोन ग्रीन के सामने जीत के लिए 308 रनों का लक्ष्य रखा। साउथ जोन के बल्लेबाज गौतम कुमार यादव ने सर्वाधिक 83 रन व कप्तान यशराज सिंह ने 67 रन की अर्धशतकीय पारी खेली जबकि मनीष कुमार ने 30 रन, सिद्धार्थ चौधरी ने 28 रन और राहुल पांडे ने 26 रनों का योगदान दिया।

ग्रीन जोन के गेंदबाज शुभेंदु सुभाकर ने 78 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक छह बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया जबकि स्वराज राठौर में 59 रन खर्च करते हुए दो बल्लेबाजों को पवेलियन कर दिखाने में कामयाब रहे वहीं अभिषेक और कप्तान मुनाजीर को एक-एक सफलता हाथ लगी।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेस्ट ऑफ जोन ग्रीन की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम उससे बाहर नहीं निकल पाई जिसके बाद लगातार विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा और टीम 32.5 ओवरों में 161 रन पर घुटने टेक दिए जिसमें बल्लेबाज गुप्ता ने 33 रन, शुभेंदु सुभाकर ने 35 रन, स्वराज राठौर ने 21 रन व अभिषेक ने 22 रन बनाए। साउथ जोन के गेंदबाज अमित कुमार सिंह ने 34 रन देकर सर्वाधिक सात बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया वही मनीष कुमार ने 46 रन खर्च करते हुए 3 विकेट चटकाए। बीसीए टूर्नामेंट कमेटी के सीनियर सदस्य व मैच स्थल के सेंटर को-ऑर्डिनेटर संजय सिंह “चुन्नू” ने 7 विकेट लेने वाले खिलाड़ी अमित कुमार सिंह को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया।

पूल (बी) में शामिल टीम रेस्ट ऑफ जोन ग्रीन बनाम ईस्ट जोन के बीच मुकाबला कल 19 अप्रैल को गया खेल परिसर गया में प्रातः 8:45 से खेला जाएगा। वहीं टूर्नामेंट कमेटी के संयोजक सौरव चक्रवर्ती ने बताया कि आगामी 25 अप्रैल से सेमीफाइनल मुकाबला जेपी सिन्हा स्टेडियम भगवानपुर रत्ती वैशाली में खेला जाएगा ।

पहला सेमीफाइनल मुकाबला 25 अप्रैल 2023 को नॉर्थ जोन बनाम पूल (बी) में दूसरे स्थान पर काबिज रहने वाली टीम के साथ खेला जाएगा। जबकि दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 26 अप्रैल 2023 को वेस्ट जोन बनाम पूल (बी) में शीर्ष स्थान पर काबिज रहने वाली चैंपियन टीम के साथ खेली जाएगी। बीसीए अंतर जोनल सीनियर मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 27 अप्रैल 2023 को दोनों सेमीफाइनल मुकाबला के विजेता टीम के बीच जेपी सिंह स्टेडियम वैशाली में खेली जाएगी।

Read More

दयानंद सिंह स्मृति राज्यस्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में सरदार पटेल एकादश का जीत का क्रम जारी, संध्या चमकी

पटना: खगौल जगजीवन स्टेडियम खगौल ग्राउंड पर चल रहे दयानंद सिंह स्मृति राज्यस्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन खेले गए मैच में सरदार पटेल एकादश ने 15 रन से तो महात्मा गांधी ने 4 विकेट से जीत दर्ज की। सरदार पटेल ने शहीद भगत सिंह को हराया। वहीं महात्मा गांधी ने बटुकेश्वर दत्त को हराकर जीत हासिल की।

पहला मैच
शहीद भगत सिंह बनाम सरदार पटेल एकादश के बीच खेले गए पहले मैच में सरदार पटेल ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी। रूचि पाठक के 55, संध्या वर्मा के 58 रन की बदौलत 4 विकेट खोकर 20 ओवर में 169 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी शहीद भगत सिंह की पूरी टीम 20 ओवर में 154 रन पर सिमट गई। शहीद की ओर से सर्वाधिक नाबाद 62 रन सुनिधि शाही ने बनाए। विजेता टीम की ओर से बल्ले के बाद गेंद से कमाल दिखाने वाली संध्या वर्मा को प्लेयर आफ द मैच चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर:
सरदार पटेल एकादश: 20 ओवर में 4 विकेट पर 169 रन, रूचि पाठक 55, संध्या वर्मा 58, आस्था पांडे 27, अतिरिक्त 9, रिषिका कश्यप 1/42, तेजस्वनी 1/35, कृतिका कनक 1/16.
शहीद भग सिंह: 20 ओवर में 154 रन पर आलआउट, साक्षी सिंह 12, तेजस्वनी 37, सुनिधि शाही नाबाद 62, अतिरिक्त 28, दिव्या भारती 1/39, संध्या वर्मा 2/15, नंदनी 1/34, रुचि पाठक 1/23.

दूसरा मैच
दिन का दूसरा मैच बटुकेश्वर दत्त बनाम महात्मा गांधी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बटुकेश्वर ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 113 रन बनाए। जवाब में महात्मा गांधी ने आंद्री के नाबाद 48 रन की मदद से लक्ष्य को 19 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। मैच समाप्ति उपरांत विजेता टीम की गेंदबाज ​रीवा चौधरी को प्लेयर आफ द मैच चुना गया। ​रीवा ने 4 ओवर में 18 रन खर्च कर चार विकेट लिए।

संक्षिप्त स्कोर
बटुकेश्वर दत्त: 20 ओवर में 8 विकेट पर 113 रन, स्नेहिता भारती 10, वंदना सिंह 14, साक्षी राज 23, आराध्या यादव 15, अतिरिक्त 22, सोनी कुमारी 1/15, इक्रा नाना 2/21, रीवा चौधरी 4/18, आंद्री 1/14.

महात्मा गांधी : 19 ओवर में 6 विकेट पर 114 रन, आंद्री नाबाद 48, कुमारी रंजना 1व, मुस्कान 10, अतिरिक्त 24, नूतन सिंह 1/14, साक्षी कुमार 2/28, नेहा 2/13.

Read More

कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 सीजन-6: मानव रचना लायंस व जीएनआईओटी ब्लास्टर्स जीता

पटना: टर्निंग प्वायंट के तत्वावधान में खेली जा रही कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 सीजन-6 में मानव रचना लायंस और जीएनआईओटी ब्लास्टर्स ने जीत दर्ज की।  मानव रचना लायंस ने बीआईएचईआर नाइटराइडर्स को 21 रन से हराया और जीएनआईओटी ब्लास्टर्स ने आक्सफोर्ड सुपरकिंग्स को 9 विकेट से हराकर जीत दर्ज की

पहला मैच
कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर ​शुक्रवार को मानव रचना लायंस बनाम बीआईएचईआर नाइटराइडर्स के बीच पहला मैच खेला गया।  नाइटराइडर्स ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया। मानव रचना लायंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 153 रन बनाए। लायंस की ओर से सर्वाधिक 28 रन पियुष कुमार और रितिक राज ने 24 रन बनाए।

जवाब में खेलने उतरी नाइटराइडर्स को कप्तान शान गोस्वमी ने अच्छी शुरुआत दी, लेकिन विकेट के दूसरे छोड़ पर कोई भी बल्लेबाज टि​क नहीं पाया। पांचवें व छठे पोजिशन पर खेलने आए सौरभ ने 30 और मो अतहर इमाम ने 21 रन जोड़ें। इसके बावजूद पूरी टीम 18.5 ओवर में 132 रन के स्कोर पर आउट हो गई। लायंस के सचिन कुमार को प्लेयर आफ द मैच का पुरस्कार सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के महासचिव नवीन कुमार ने प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर
मानव रचना लायंस: आर्यन अरविंद सिंह 12, रितिक राज 24, सचिन 14, शिबू भूषण 10, पीयूष कुमार 28, मयंक 12, अतिरिक्त 40, विपुल 2/19, शान गोस्वामी 1/20, प्रेम 1/7, सौरभ कुमार 1/26.

बीआईएचईआर नाइटराइडर्स: 18.5 ओवर में 132 रन पर आलआउट, शान गोस्वमी 42, सौरभ कुमार 30, मो अतहर इमाम 21, अतिरिक्त 22, शिबू भूषण 2/27, देवराज 1/26, गोलू 2/15, मयंक कुमार 1/27, सचिन कुमार 2/14, अभय सिंह 1/13.

दूसरा मैच
दिन का दूसरा मैच आक्सफोर्ड सुपरकिंग्स बनाम जीएनआईओटी ब्लास्टर्स के बीच खेला गया। सुपरकिंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला​ किया। लेकिन पूरी टीम 19.4 ओवर में 89 रन पर सिमट गई। अमित ने सर्वाधिक 29 रन बनाए। जवाब में ब्लास्टर ने एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को 13.3 ओवर में हासिल कर लिया। ओपनर बल्लेबाज आयुष्मान जैन नाबाद 20 रन, कप्तान अमन ने 38 रन का योगदान दिया। विजेता टीम के रवि कुमार को प्लेयर आफ द मैच प्रदान किया गया।

संक्षिप्त स्कोर
आक्सफोर्ड सुपरकिंग्स: 19.4 ओवर में 89 रन पर आलआउट, आरव कुमार चंद्रा 10, अनिकेत प्रकाश 15, अमित कुमार 29, अतिरिक्त 9, विनय कुमार 1/10, करन कुमार 1/16, रोहित झा 1/9, अनूज कुमार झा 1/4, आयुष्मान जैन 1/3, सार्थक 1/2.

जीएनआईओटी ब्लास्टर्स: 13.3 ओवर में 1 विकेट पर 90 रन, आयुष्मान जैन् नाबाद 20, अमन कुमार 38, अतिरिक्त 27, हिमांशु 1/31.

Read More

10वीं जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल क्रिकेट: बिहार की बालक और बालिका टीमों ने फाइनल में बनाई जगह

देवघर: 10वीं जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में बिहार की टीमों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। बालक और बालिका दोनों वर्गों में बिहार की टीमें सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश को पराजित कर खिताबी मुकाबले में पहुंची हैं।

बालक वर्ग: कार्तिक और आदित्य की विस्फोटक पारियों ने दिलाई जीत
सेमीफाइनल मुकाबले में बिहार का सामना उत्तर प्रदेश से हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार के खिलाड़ी मैदान पर छक्कों और चौकों की बरसात करते नजर आए। 8 ओवर में बिहार ने 145 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। कार्तिक ने 52 और आदित्य ने 72 रन की आतिशी पारियां खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तर प्रदेश की टीम दबाव में आ गई और बिहार ने यह मुकाबला 90 रनों से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।

बालिका वर्ग: बिहार की टीम ने यूपी को रौंदा
बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में बिहार की टीम पूरी तरह से दबदबा बनाए हुए दिखी। उत्तर प्रदेश की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 26 रन ही बना सकी। 27 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए बिहार की बेटियों ने मात्र 2.2 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए जीत हासिल कर फाइनल का टिकट कटाया।

राज्य में उत्साह की लहर
बिहार की दोनों टीमों के शानदार प्रदर्शन से राज्य के खेल प्रेमियों में उत्साह की लहर है। फाइनल में पहुंचने पर टीम के कोच और खेल संघ के पदाधिकारियों ने दोनों टीमों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि खिलाड़ी इसी तरह का उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखेंगे।दोनों टीमों के खिलाड़ियों को फाइनल मैच के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं!

Read More

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में पहुंची आरबीएनवाईएसी और पेसू की टीम

पटना, 2 अप्रैल। पटना जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेली जा रही अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग (सुपर सिक्स) के अंतर्गत गुरुवार को खेले गए मैचों में आरबीएनवाईएसी और पेसू ने जीत हासिल की। इस जीत के साथ आरबीएनवाईएसी और पेसू ने सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया। ईआरसीसी की टीम भी सेमीफाइनल पहुंच चुकी है।

जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर खेलगे गए मैच में आरबीएनवाईएसी ने अधिकारी इलेवन को 101 रन और पेसू ने राइजिंग स्टार को दस विकेट से पराजित किया। विजेता टीम के रौनित (आरबीएनवाईएसी) और शशीम राठौर (पेसू) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

आरबीएनवाईएसी की जीत

आरबीएनवाईएसी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में नौ विकेट पर 289 रन बनाये। रौनित ने मात्र 53 गेंदों में 108 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 11 छक्के और 5 चौके शामिल थे। हर्ष राज ने 61 रन, इंद्रजीत कुमार ने 24, सिद्धांत विजय ने 38, मोहम्मद शहबाज अनवर ने नाबाद 27 और नंदकिशोर ने 16 रन बनाये।
अधिकारी इलेवन की ओर से आकाश राज और रौशन कुमार ने 2-2, मलय राज ने 3 और नीरज सिंह और प्रभाकर कुमार ने 1-1 विकेट चटकाये।

290 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अधिकारी इलेवन की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। शुरुआती विकेट जल्दी गिरने से टीम उबर नहीं सकी। कप्तान कुमार रजनीश ने 52 रन बनाकर संघर्ष किया, जबकि अमन अविनाश (54) और आकाश राज (35) ने कुछ हद तक मुकाबले को संभालने की कोशिश की, लेकिन लक्ष्य बहुत बड़ा था। आरबीएनवाईएसी की ओर से उत्कर्ष कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए। वहीं सिद्धांत विजय ने 3 विकेट झटके। शहबाज अनवर ने 2 और श्लोक कुमार ने 1 विकेट चटकाये।

पेसू का तूफानी प्रदर्शन

ऊर्जा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में राइजिंग स्टार ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 29.5 ओवर में 118 रन बनाये। टीम के लिए कप्तान अमन राज ने 65 रन की जिम्मेदार पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से कोई खास समर्थन नहीं मिला। पेसू की ओर से अभिजीत साकेत ने 3 विकेट लेकर शुरुआत में झटके दिए, जबकि राहुल राठौर और शशीम राठौर ने 2-2 विकेट लेकर विपक्ष को दबाव में बनाए रखा।

119 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पेसू टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। पीयूष कुमार सिंह और शशीम राठौर की ओपनिंग जोड़ी ने राइजिंग स्टार के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। दोनों बल्लेबाजों ने बिना विकेट गंवाए मात्र 9.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। पीयूष कुमार सिंह ने 50 रन और शशीम राठौर ने 61 रन की नाबाद विस्फोटक पारी खेली।

संक्षिप्त स्कोर

पहला मैच
आरबीएनवाईएसी : 40 ओवर में नौ विकेट पर 289 रन, इंद्रजीत कुमार 24, सिद्धांत विजय 38, रौनित 108, हर्ष राज 61, नंदकिशोर 16, शहबाज अनवर नाबाद 27, आकाश राज 2/46, मलय राज 3/37, रौशन कुमार 2/51, नीरज सिंह 1/53, प्रभाकर 1/85

अधिकारी इलेवन : 27.4 ओवर में 188 रन, कुमार रजनीश 52, आकाश राज 35, अमन अविनाश 54, पुलक 15, रौशन कुमार 23, शहबाज अनवर 2/37, उत्कर्ष कुमार 4/53, श्लोक कुमार 1/9, सिद्धांत विजय 3/56

दूसरा मैच

राइजिंग स्टार : 29.5 ओवर में 118 रन पर ऑल आउट, अगस्त्या आनंद 10, केशव 11, अमन राज 65, अभिजीत साकेत 3/22, पवन कुमार 1/32, शशीम राठौर 2/37, राहुल राठौर 2/11, निखिलेश रंजन 1/5,पंकज कुमार 1/10

पेसू : 9.3 ओवर में बिना किसी नुकसान के 122 रन, पीयूष कुमार सिंह नाबाद 50, शशीम राठौर नाबाद 61, अतिरिक्त 11.

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.