बिहार में प्रतिभाओं की कमी नहीं है हाल के दिनों में विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा से राज्य का नाम खिलाड़ियों ने गौरांवित किया है. इसमें बेसबॉल के खिलाड़ी भी शामिल हैं. परंतु इनके सामने सबसे बड़ी समस्या ग्राउंड के अभाव में प्रैक्टिस को लेकर है.

इसी को लेकर शुक्रवार को बिहार बेसबॉल संघ की महासचिव मधु शर्मा ने बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के निदेशक सह सचिव आईपीएस पंकज राज से मुलाकात की. खिलाड़ियों के हित को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अधिकारी से ग्राउंड उपलब्ध कराने की मांग रखी.

निदेशक सह सचिव ने महासचिव की मांग पर आश्वासन दिया है कि जल्द ही बेसबॉल खिलाड़ियों के प्रैक्टिस हेतु पाटलिपुत्रा ग्राउंड में व्यवस्था कराई जाएगी. बता दें कि बेसबॉल ओलंपिक खेलों में शामिल है. जल्द ही इस गेम का नेशनल प्रतियोगिता भी होने वाली है जिसमें बिहार की टीम भी प्रतिभाग करेगी.

दयानंद सिंह स्मृति राज्यस्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में सरदार पटेल एकादश का जीत का क्रम जारी, संध्या चमकी
पटना: खगौल जगजीवन स्टेडियम खगौल ग्राउंड पर चल रहे दयानंद सिंह स्मृति राज्यस्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन खेले गए मैच में सरदार पटेल एकादश ने 15 रन से तो महात्मा गांधी ने 4 विकेट से जीत दर्ज की। सरदार पटेल ने शहीद भगत सिंह को हराया। वहीं महात्मा गांधी ने बटुकेश्वर दत्त को हराकर जीत हासिल की।
पहला मैच
शहीद भगत सिंह बनाम सरदार पटेल एकादश के बीच खेले गए पहले मैच में सरदार पटेल ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी। रूचि पाठक के 55, संध्या वर्मा के 58 रन की बदौलत 4 विकेट खोकर 20 ओवर में 169 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी शहीद भगत सिंह की पूरी टीम 20 ओवर में 154 रन पर सिमट गई। शहीद की ओर से सर्वाधिक नाबाद 62 रन सुनिधि शाही ने बनाए। विजेता टीम की ओर से बल्ले के बाद गेंद से कमाल दिखाने वाली संध्या वर्मा को प्लेयर आफ द मैच चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर:
सरदार पटेल एकादश: 20 ओवर में 4 विकेट पर 169 रन, रूचि पाठक 55, संध्या वर्मा 58, आस्था पांडे 27, अतिरिक्त 9, रिषिका कश्यप 1/42, तेजस्वनी 1/35, कृतिका कनक 1/16.
शहीद भग सिंह: 20 ओवर में 154 रन पर आलआउट, साक्षी सिंह 12, तेजस्वनी 37, सुनिधि शाही नाबाद 62, अतिरिक्त 28, दिव्या भारती 1/39, संध्या वर्मा 2/15, नंदनी 1/34, रुचि पाठक 1/23.
दूसरा मैच
दिन का दूसरा मैच बटुकेश्वर दत्त बनाम महात्मा गांधी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बटुकेश्वर ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 113 रन बनाए। जवाब में महात्मा गांधी ने आंद्री के नाबाद 48 रन की मदद से लक्ष्य को 19 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। मैच समाप्ति उपरांत विजेता टीम की गेंदबाज रीवा चौधरी को प्लेयर आफ द मैच चुना गया। रीवा ने 4 ओवर में 18 रन खर्च कर चार विकेट लिए।
संक्षिप्त स्कोर
बटुकेश्वर दत्त: 20 ओवर में 8 विकेट पर 113 रन, स्नेहिता भारती 10, वंदना सिंह 14, साक्षी राज 23, आराध्या यादव 15, अतिरिक्त 22, सोनी कुमारी 1/15, इक्रा नाना 2/21, रीवा चौधरी 4/18, आंद्री 1/14.
महात्मा गांधी : 19 ओवर में 6 विकेट पर 114 रन, आंद्री नाबाद 48, कुमारी रंजना 1व, मुस्कान 10, अतिरिक्त 24, नूतन सिंह 1/14, साक्षी कुमार 2/28, नेहा 2/13.





